उत्तराखंड: पहाड़ी से वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

Please Share

टिहरी: देवप्रयाग के पास शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ वाहन के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीँ 5 अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, एक टेंपो ट्रेवल वाहन संख्या PB 01 A 7524 चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए जा रहा था। देवप्रयाग के पास वाहन के ऊपर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर के चपेट में आने से वाहन सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ अन्य 5 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

You May Also Like