उत्तराखंड: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, सात लोग घायल

Please Share

विकासनगर: देहरादून से सटे विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनफील्ड में आज सुबह गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि इस ब्लास्ट में घायल लोग 40 से 80 प्रतिशत तक जले हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई।सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल सात लोग यूपी के रहने वाले हैं। गंभीर हालत में सभी को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल तें रेफर किया गया। बताया गया कि इस ब्लास्ट में घायल लोग 40 से 80 प्रतिशत तक जले हैं। घायलों की पहचान गुलफाम, शाहरून, दिलदार, प्रमोद, कासिम, सोफिया और हसलीम के रूप में हुई है।

You May Also Like