उत्तराखंड: बीजेपी ने मनाया जीत का जश्न, कांग्रेस में पसरा सन्नाटा

Please Share

देहरादून: भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार के साथ ही गुजरात और हिमचाल विधानसभा चुनाव सम्पन हो गए है। गुजरात में 22 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी 99 सीट हासिल कर एक बार फिर सरकार बनाने को तैयार है। जबकि 80 सीटों के साथ कांग्रेस के हाथ हार लगी। हिमाचल में भी भाजपा ने 44 सीटों के साथ जीत दर्ज कराई तो 21 सीटों के साथ कांग्रेस को हार का स्वाद चखना पड़ा।

राजधानी दून में भी भाजपा ने दोनों राज्यों की जीत का जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस खेमे में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही दोनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर टीवी चैनलों पर अटकी थी। दिन चढ़ता गया और जीत की तस्वीरें साफ़ होती गयी और दोनों राज्यों की जीत बीजेपी की झोली में आ गयी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आकर गुजरात और हिमाचल की जीत में नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम रावत ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा देश को भ्रष्टाचार मुक्त के साथ कांग्रेस मुक्त देश बनाने के लिए तैयार हो गयी है।

हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी दफ्तर में पार्टी के बड़े नेता हरवंश कपूर गणेश जोशी, उमेश अग्रवाल और विनय गोयल के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Also Like