उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले ही कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा

Please Share

देहरादून: निकाय चुनाव के प्रत्याशीयों को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हालाँकि अभी कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। लेकिन कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र शाह ने आरोप लगाया कि, देहरादून से जो भी विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं, वे अपने रिश्तेदारों को टिकट देने की कोशिश कर रहे हैं जबकि, मेहनती व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है जो कि, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके आलावा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि, कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को टिकट मिलना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच से ही टिकट मिलना चाहिए। उनका कहना है कि, उसी विधानसभा या उसी वार्ड के कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए, ना कि किसी दुसरे क्षेत्र या अक्षम व्यक्ति को। साथ ही कहा कि, यदि लिस्ट जारी होने के बाद ऐसा नहीं होता है तो, वे इसकी शिकायत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से करेंगे।

You May Also Like