गैरसैंण स्थाई राजधानी को लेकर उक्रांद ने किया विधायकों का घेराव

Please Share

देहरादून। गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने विधायकों का घेराव किया। उक्रांद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गैरसैंण को स्थाई राजधानी नहीं बनाया जाता तो दल उग्र आंदोलन करेगा।

गुरुवार को उक्रांद ने राजधानी दून के विधायक हॉस्टल में रह रहे विधायकों का घेराव करते हुए कहा कि सरकार सदन में गैरसैंण के राजधानी मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उक्रांद के संयोजक बीड़ी रतूड़ी का कहना है कि राज्य आंदोलन गैरसैण राजधानी मुद्दे को लेकर हुआ था परंतु आज तक सभी राजनैतिक पार्टियां गैरसैंण राजधानी के नाम पर जनता को गुमराह कर वोट बटोर रही है। साथ उन्होंने कहा कि दल इस लड़ाई को तब तक लड़ेगा जब तक गैरसैंण स्थाई राजधानी नहीं बन जाती।

You May Also Like

Leave a Reply