उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी

Please Share

देहरादून: प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक शीतलहर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज यानि दो जनवरी से 6 जनवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है। इससे एक बात तो साफ है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

तापमान में गिरावट के चलते ठंड भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ दिनों पाला भी लगातार गिर रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के वक्त प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में पाला गिरने और कोहरे के कारण शीतरलहर लोगों को खासी परेशान कर रही है।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। गंगोत्री और यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने से तापमान और गिर गया है। आज सुबह से गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश जनपदों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और विशेषकर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी देहरादून में भी दिनभर बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में ही न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम तापमान देहरादून का अधिकमत तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

You May Also Like