उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी बने आईएमए के नए कमांडेंट

Please Share

देहरादून: लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नए कमांडेंट होंगे। वे 49वें कमांडेंट के तौर पर आज से पदभार संभालेंगे। जेस नेगी ले.जनरल एसके झा की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी वर्तमान में स्ट्रैजिक फोर्सेस कमांड के कमांडर हैं। इस कमान को स्ट्रैजिक न्यूक्लियर कमांड के रूप में भी जाना जाता है।

लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी मूल रूप से उत्तराखंड चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के कम्द गांव के निवासी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नेगी की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई। उन्होंने हाईस्कूल, इंटर सहित आगे की पढ़ाई मेरठ से की। 1977 में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया। 1981 में डोगरा रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनको अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल समेत चार राष्ट्रपति पुरस्कारों से नवाजा गया है।

You May Also Like