बर्फ की सफेद चादर के बीच शान से फहराया तिरंगा

Please Share

रुद्रप्रयाग : बर्फ की सफ़ेद चादर से ढके केदारनाथ में भी देश का झंडा शान से फहराया गया। शुक्रवार को देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड में स्थित बाबा केदार नाथ में शासन-प्रशासन के अधिकारीयों और कर्मचरियों ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। 13 हजार की ऊंचाई में स्थित केदारनाथ में इन दिनों जमकर बर्फ़बारी हुई है। ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों को चांदी सी चमकने वाली बर्फ की चादर ने  चारों ओर से ढग रखा है। केदारनाथ में पीडब्लूडी, जल संस्थान और प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे झंडा रोहण किया गया। इस मौके पर उन्होंने भारत माता की जय के भी नारे लगाए। इतना ही नहीं कंपकंपाती ठंड में अधिकारीयों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय संगीत की धुन पर जमकर ठुमके भी लगाए। बर्फ की चादर से ढके खूबसूरत पहाड़ देश भक्ति के गीतों से झूम उठे।

You May Also Like

Leave a Reply