ट्रक-वैन और बाइक में भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Please Share

बरेली: बरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक-वैन और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 4 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे जाने वालों में 2 बच्चे, 4 महिला, और 2 पुरूष बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मारे जाने वाले 8 लोगों में 5 लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क दुर्घटना में मारे गए। लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है। वहीँ उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

You May Also Like