ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए पुलिस की नई मुहिम, मिलेगी राहत

Please Share

मसूरी: शहर के माल रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने व्यापार मंडल और डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के साथ गुरूवार को बैठक आयोजित की। बैठक में  शहर के बढते ट्रैफिक को नियन्त्रण व मार्ग को सुचारू करने व सामान डिस्ट्रीब्यूटरों की समय सीमा को निर्धारित करने के सम्बंधित चर्चा हुई।

इस दौरान भावना कैंथोला ने कहा कि, माल रोड पर जितने भी डिस्ट्रीब्यूटरों के वाहन सामान सप्लाई करते हैं, उन्हें सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सप्लाई करनी होगी। जिससे ट्रैफिक की समस्या से कुछ निजात मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि, निर्धारित समय के बाद यदि, कोई वाहन सामान सप्लाई करते पाया गया तो उसे नियमानुसार सीज किया जाएगा।

बहरहाल अब देखना होगा कि, पुलिस की इस मुहिम से शहर के लोगों व यात्रियों को ट्रैफिक की समस्या से कितनी निजात मिल पाती है।

You May Also Like