तेंदुए से निजात दिलाने के लिए किया वन विभाग कार्यालय का घेराव

Please Share

बागेश्वर: जिला यूथ कोंग्रेसियो ने बुधवार को वन विभाग कार्यालय में वन रेंजधिकारी का घेराव कर तेंदुए से निजात दिलानी की मांग की। उन्होंने कहा कि, शहर से सटी एनएच पर तहसील मार्ग मजियाखेत ग्राम सभा में तेंदुए का खतरनाक आतंक छाया हुआ है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन तेंदुए को अभी तक नहीं दबोचा जा सका है। इसमें कहीं-न-कहीं विभागीय खामियां नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि, तेंदुए के आतंक से गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि कोई बड़ी दुर्घटना हुई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मजियाखेत, कफलखेत, पालनीकोट, त्यूनेरा, सैंज, आदर्श कॉलोनी, जौलकांडे, नदीगांव, घटबगड़, बागनाथ वार्ड, चौरासी, भेटालगांव, मेहनरबूंगा शहर से सटे गांव हैं। यहां दिन-दहाड़े ही तेंदुआ घुस आता है। बीते दिन तहसील रोड में भी एक गली में तेंदुआ घुस गया था। वन विभाग की टीम उसे नहीं पकड़ पाई। उन्होंने कहा कि, यदि तेंदुए के आतंक से लोगों को जल्द निजात नहीं मिली तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे

You May Also Like