मसूरी: तीज के रंग में रंगी महिलाएं, लोकगीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

Please Share

मसूरी: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक प्रतियोगिताएं व मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया।

मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित तीज महोत्सव के अवसर पर महिलओं ने बढ-चढ़ कर भाग लिया। वहीँ महिलाओं में तीज महोत्सव का उत्साह देखने को मिला। साथ ही महिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में पहुंची और कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही निर्मला जोशी ने कहा कि, तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, जिसमें महिलाएं अपने पति और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं, सजती संवरती हैं। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को तीज की बधाई दी और प्रतिभाग करने वाली महिलओं को पुरुष्कृत भी किया।

You May Also Like