प्रियंका गांधी पर बिहार के मंत्री का विवादित बयान, कहा: सुंदर चेहरे पर नहीं मिलते वोट

Please Share

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी पर बड़ा दांव चला है। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि, खूबसूरत चेहरों के आधार पर वोट नहीं मिलते हैं।

बिहार बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि, कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। वे बहुत सुंदर हैं लेकिन राजनीति में उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया है और उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अभी नौसिखुआ हैं।

 

You May Also Like