ऑस्कर अवॉर्ड में श्रीदेवी और शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि

Please Share

लॉस एंजेलिस: 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है। ऑस्‍कर के मंच पर अवॉर्ड सैरेमनी के बीच जिन कलाकारों ने बीते साल दुनिया को अलविदा कहा है, उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई जिसमें भारतीय अभिनेता शशि कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी भी शामिल हैं। शशि कपूर का 4 दिसंबर और श्रीदेवी का 24 फरवरी को निधन हो गया था।

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता शशि कपूर ने फिल्म ‘द हाउसहोल्डर’, ‘शेक्सपियर वल्लाह’ , ‘द गुरु’ , ‘बाम्बे टॉकी’ और ‘इन कस्टडी’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति हासिल की थी। पिछले साल चार दिसंबर को मुंबई में अभिनेता का निधन हो गया था।
वहीं, पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी का दुबई में 24 फरवरी को अचानक निधन हो गया था। भारतीय अभिनेताओं के अलावा जेम्स बॉन्ड अभिनेता रॉजर मूरे, मैरी गोल्‍डबर्ग और जोहान जोहानसन, जॉन हेअर्द और सैम शेफर्ड को भी श्रद्धांजलि दी गई।

आपको बता दें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो डेल टोरो हैं। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म में सैली हॉकिन्स ने मुख्य भूमिका निभाई है। बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के ल‍िए गैरी ओल्डमैन को दिया गया। जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के ल‍िए मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए गूलेर्मो डेल टोरो को दिया गया।

You May Also Like

Leave a Reply