स्मृति ईरानी ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के शव को दिया कंधा

Please Share

अमेठी:  स्मृति ईरानी के प्रचार की जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपा नेता व बरौलिया गांव के सुरेंद्र सिंह की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति दिल्ली से अमेठी पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजन से मुलाकात की ,सुरेंद्र के शव को कंधा भी दिया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

जहा गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात कि गई है। आपको बता दे की जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब पूर्व प्रधान अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी वक्त बदमाशों ने उनके उपर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरेंद्र सिंह के परिवार में मातम पसर गया। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश जुट गई, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लगा।

आपकों बता दें कि स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार अभियान में सुरेंद्र सिंह ने कोई कसार नहीं छोड़ी थी। यहीं बात खुद स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत के बाद यहां के लोगों का ट्वीट करके धन्यवाद भी किया था। सुरेंद्र सिंह की हत्या की खबर मिलते ही स्मृति ईरानी अमेठी पहुंच और मृतक सुरेंद्र सिंह के शोक में डूबे परिवार को सांत्वना देने पहुंची। इसके साथ स्मृति ईरानी नेपूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी और उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। ईरानी ने पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

 यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बरौली के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या की गहन जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस को महत्पूर्ण सुराग भी हाथ ला गए हैं । फिलहाल सात लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं। डीजीपी की मानें तो उन्होंने 12 घंटों में इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा भी किया। फिलहाल गांव में 3 कंपनियां पीएसी की लगा दी हैं।

You May Also Like