सितारगंज में 108 सेवा हांफने लगी, स्थानीय लोग परेशान

Please Share

सितारगंज: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा बन्द हो गई है। जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वाहन के खराब होने से पिछले एक हफ्ते से सितारगंज में 108 के पहिये जाम हो रखे है। वाहन को सही करने को हल्द्वानी भेजा गया है।

बात अगर सितारगंज अस्पताल में 108 सेवा को संचालित वाहन की करें, तो वो जहाँ 6 लाख किलोमीटर से भी अधिक की यात्रा कर चुका है, वहीँ आये दिन इंजन या अन्य तकनीकी खराबी के चलते 108 वाहन कही पर भी खड़ा हो जाता है। जिससे 108 सेवा सितारगंज में लम्बे समय से लड़खड़ा कर चल रही है।

गौरतलब है कि, पहले भी 108 सेवा कभी कर्मचारियों को वेतन ना मिलने या तेल की कमी से ठप होती रही है। अब वाहन में खराबी ने सेवा को पूरी तरह ठप कर दिया है। 108 का चालक जहाँ स्वयं वाहन की खराबी की तस्दीक कर रहे हैं, तो वहीँ अस्पताल के चिकित्सक 108 सेवा के वाहन के खराब होने पर उसे सही होने को हल्द्वानी भेजे जाने की बात कह रहे हैं। साथ ही पिछली बार के वाहन मेंटिनेंस का पैसा अभी तक रिलीज ना हो पाने के चलते 108 सेवा के अभी फिर से सुचारू होने में समय लगने की बात कह रहे हैं।

You May Also Like