श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 131वां जन्मोत्सव, प्रतिमा के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Please Share

देहरादून: श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 131वां जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बंगला समुदाय के पुरूष व महिलाओं ने पारम्पिरक वेशभूषा में ठाकुर अनुकूल चन्द्रजी जी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सबको श्रीश्री ठाकुर अनूकुल चन्द्रजी के जन्मोत्सव की शुभाकमानाएं व बधाई दी।

उन्होंने कहा कि महापुरूष सबके लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, वे किसी जाति, धर्मविशेष के नहीं होते इसीलिए आज हम बड़ी श्रद्धा से उनका जन्म दिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए बंगाल से बहुत बड़ी क्रान्ति हुई। खुदीराम बोस द्वारा भी अपना बलिदान दिया गया।  हमें महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित मे कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जिलो मे नये पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। जनपद उधमसिंह नगर में बौर जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है और उसमें जल्द ही वॉटर स्पोर्ट्स शुरू कराये जायेंगे। यहां पर्यटकों के आने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद में जो अन्य जलाशय है उन्हें भी विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनेशपुर क्षेत्र के 4 विद्यालयों मे सामाजिक दायित्वो के अन्तर्गत सीएसआर फण्ड से आधुनिक बनाया जायेगा ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने ठाकुर अनुकूल चन्द्रजी के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का तीव्र विकास हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्रजी का नाम अमर है जिस व्यक्ति के अच्छे विचार होते हैं वह हमेशा याद किये जाते हैं।

You May Also Like