शबाना आजमी की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Please Share

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री व गीतकार-शायर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कोल्हापुर के पास उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। उन्हें नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कार में शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

एक दिन पहले शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

You May Also Like