उत्तराखंड: श्मशान घाट के पास मिला 16 वर्षीय लड़की का शव, हडकंप

Please Share

लालकुआं: नैनीताल जिले के लालकुआं में 16 वर्षीय लड़की आरती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। लड़की का शव श्मशान घाट के पास मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता में रह रही थी। मूल रूप से वह शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश की निवासी है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। युवती का नाम आरती शर्मा पुत्री सत्यराज शर्मा है। वह अपने चाचा काशीराम शर्मा के घर घोड़ानाला, बिंदुखत्ता आई हुई थी। परिजनों ने लड़की की हत्या की आशंका जताई है। उसकी लाश हाईवे से करीब 50 ​मीटर अंदर जंगल में पड़ी मिली।

वहीँ मामले में मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया। उसके गले में सूजन के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You May Also Like