उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर कर्नल करता रहा महिला से दुष्कर्म

Please Share

देहरादून: दिल्ली में तैनात एक कर्नल पर एक महिला ने धोका देने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कर्नल ने पहले शराब पिलाकर उससे से दुष्कर्म किया। और फिर  शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया।

कर्नल पर धोखा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है  जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल देहरादून के राजपुर में होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया है। अब राजपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि महिला का पति भी सेना में है। पति के दिल्ली में तैनाती के दौरान महिला का परिचय कर्नल से हुआ। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। महिला ने ये भी बताया कि गत फरवरी में कर्नल  उसे देहरादून लेकर आया। और देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर महिला को शराब का सेवन कराकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर महिला के विरोध करने पर  कर्नल ने उससे शादी करने का झांसा दिया।

पीडिता का आरोप है कि इसके बाद कर्नल ने फिर महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कर्नल की बातों पर महिला को शक होने लगा तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। महिला ने पिछले दिनों कर्नल के खिलाफ थाना साउथ एवेन्यू, दिल्ली में दुष्कर्म की शिकायत की थी । घटनास्थल देहरादून के थाना राजपुर का क्षेत्र होने के कारण दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला देहरादून ट्रांसफर कर दिया। राजपुर थाने की पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like