सेना के जवान ने अपने ही साथियों पर चलाईं गोलियां, आठ की मौत

Please Share

मास्को: रूस के साइबेरियन मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने शुक्रवार को अपने ही साथी सैनिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमे आठ जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सैनिक को हिरासत में लिया गया है। नर्वस ब्रेकडाउन होने के कारण जवान ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान अपनी मिलिट्री ड्यूटी के साथ सामंजस्य स्थापित नहीं कर पा रहा था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You May Also Like