मसूरी: स्कूटी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, खाई में गिरने से एक महिला की मौत, एक घायल

Please Share

मसूरी: बीती देर रात मसूरी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बाटा घाट के पास जबरखेत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी में 2 महिलाएं सवार थी। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से मृत महिला का शव खाई से निकाला गया। साथ ही घायल महिला को 108 की मदद से मसूरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

You May Also Like