VIDEO: बागेश्वर: पौराणिक उत्तरायणी मेले में रही संकल्प खेतवाल व पवन पहाड़ी की धूम

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में ऐतिहासिक पौराणिक उत्तरायणी मेले की शाम सिंगर संकल्प खेतवाल के नाम रही। उनके बॉलीवुड व कुमाऊंनी मिक्सअप गानों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। साथ ही संकल्प खेतवाल के साथ आये पहाड़ी कॉमेडियन पवन पहाड़ी ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्याथिति जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि, संकल्प खेतवाल पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले है। संगीत की विधा उनको विरासत में अपने पिता से मिली। क्लासिकल में उनको महारत हासिल है। टीवी चैनल स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी सीज़न-2’ में उत्तराखण्ड राज्य से इकलौते सिंगर उभर कर सामने आये। संकल्प खेतवाल ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाकर मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी विशेष गायकी से देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया। जिसके बाद अब उन्हें देश भर से स्टेज शो के कई ऑफर आ रहे है। इसी क्रम में संकल्प बागेश्वर उत्तरयणी मेले में पहुंचे।

You May Also Like