समाज कल्याण ने लगाया विकलांग शिविर, सैकड़ो दिव्यांगों ने उठाया लाभ

Please Share
बागेश्वर: नुमाईश मैदान में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वृहद् विकलांग शिविर में जनपद के तीनो ब्लॉकों से आये हुए सैकड़ो दिव्यांगों ने शिविर का जमकर लाभ उठाया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने शिरकत की व  दिव्यांगों का हाल चाल जाना।
वहीँ जनपद के दूरस्थ इलाके से पहुंचे दिव्यांग ग्रामीण ने बताया शिविर में मौजूद डॉक्टर मेरा निशुल्क ईलाज कर  रहे है। अच्छा लग रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया जनपद मुख्यालय में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे जनपद के दिव्यांग लाभ ले रहे है। डॉक्टर्स जाँच भी कर रहे है। इसके साथ ही कैंप में मौके  पर ही दिव्यांग प्रमाड पत्र वितरित किये जा रहे है।  साथ ही डॉक्टरो  जाँच कर  दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगो की नाप जोख भी ली जा रही है।  इसी तरह का कैंप आगामी फ़रवरी माह में जनपद के अन्य ब्लॉक्स में आयोजित किये जायेंगे।

You May Also Like