सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई बुलेट, व्यक्ति की मौत

Please Share

देहरादून: थाना कैंट को सूचना मिली कि यमुना कॉलोनी तिराहे के पास एक बुलेट मोटरसाईकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई है। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।  उक्त सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतू दून अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा उसे सिनर्जी अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ दौराने उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई।  मृतक व्यक्ति  की पहचान संजीव प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी 63 सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड, थाना कैण्ट के रूप में हुई।  पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। वहीं जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक पौंधा प्रेमनगर क्षेत्र में प्राइवेट जॉब करता था।  घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर बाद पोस्टमार्टम शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

You May Also Like