दुःखद: पाक फायरिंग में कश्मीर के बारामूला में सेना के दो उत्तराखंड के जवान हुए शहीद

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुक्रवार को बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें तीन जवान व तीन आम नागरिक घायल हो गए थे। साथ ही घायलों में चार साल का एक बच्चा भी था। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि दुर्भाग्य से, जो दो जवान घायल हुए थे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय की स्कूलों को सीधे सीधे चेतावानी, फीस व एनसीईआरटी के लिए दिए यह निर्देश

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि “दुर्भाग्य से, जो दो जवान घायल हुए थे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सेना इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाक फायरिंग में चार सैनिक घायल हो गए थे। इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया। इन सैनिकों की पहचान हो गई है। जिनके नाम हवलदार कर्ण सिंह चुफाल और नायक शंकर सिंह महरा है।पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का असर उरी शहर तक दिखा। 

दोनों शहीद उत्तराखंड के गंगोलीहाट के नाला गाँव, पिथौरागढ़ के रहने वाले है और कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात थे। हेलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते है गंगोलीहाट जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरव ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर हेलीकाप्टर द्वारा लाने का प्लान है जिसके लिया उनकी लगातार रक्षा मंत्रालय से हो रही है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 01/05/2020 रात 11:00 की रिपोर्ट, एक और कोरोना पॉजिटिव

You May Also Like

Leave a Reply