दुःखद: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, बांद्रा के अपने घर में लगाई फांसी, सुशांत सिंह राजपूत ने केदारनाथ पिक्चर में भी किया था अभिनय

Please Share

मुंबई: फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत सिंह राजपूत ने केदारनाथ पिक्चर में भी अभिनय किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह डिप्रेशन के शिकार थे।

घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल आत्महत्या के किसी कारण का पता नहीं चला है।एक्टर सोशल मीड‍िया पर पिछले कुछ समय से एक्ट‍िव थे उनका आख‍िरी पोस्ट अपनी मां के नाम है।

एक्टर ने लिखा-आंसुओं से वाष्पित होता अतीत
मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने
और एक क्षणभंगुर जीवन,
दोनों के बीच बातचीत …
# माँ ❤️

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार थे। सुशांत के घरेलू सहायक ने पुलिस को यह जानकारी दी। शनिवार रात वह कुछ दोस्त सुशांत के साथ थे। आज सुबह जब वो काफी समय तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके नौकर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उनके दोस्त अंदर पहुंचे। सुशांत मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे।

You May Also Like

Leave a Reply