अच्छी ख़बर: साल के पहले दिन चंद्रयान-3 को सरकार से मिली हरी झंडी

Please Share

नई दिल्ली: भारत सरकार ने चंद्रयान-3 को अब हरी झंडी दे दी है। इसरो प्रमुख के सिवन ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा इसका प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है और चंद्रयान-3 को अगले साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। सिवन ने जानकारी देते हुए बताया, ”चंद्रयान-3 का प्रारूप चंद्रयान-2 की ही तरह है। चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रारूप था। इन सब का पहले ही इस्तेमाल हो चुका है।

You May Also Like