विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकाल कार्यबहिष्कार, यात्रियों की बढ़ी परेशानियां

Please Share

देहरादून: 20 सूत्रीय मांगों के पूरा ना होने से नाराज उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी अनिश्चितकाल कार्यबहिष्कार पर चले गये हैं। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार पर जाने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडलीय मंत्री केपी सिंह ने बताया कि, कर्मचारियों की सबसे बड़ी नाराजगी इस बात की है कि, उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही परिवहन निगम में भ्रष्टाचार चरम पर हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही, डग्गामार बसों का संचालन बंद होने के साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। वहीं कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा।

You May Also Like