ऋषिकेश में कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 10 लोग घायल

Please Share

ऋषिकेश: ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया। जहाँ सुबह करीब पौने छ: बजे लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मार्ग पर घट्टूगाड़ के समीप एक टाटा इंडिगो कार के खाई में गिर गई। जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे घायल हो गये।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए लक्ष्मण झूला एसओ ने बताया कि, घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची व सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदर से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक टाटा इंडिगो कार यूके 07एच 7999 लक्ष्मण झूला से नीलकंठ की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक नींद के झोंके के चलते कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतक की पहचान सुमन देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बंटी निवासी पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई। वहीं घायलों में लोकेश सुमन कश्यप उम्र 27 वर्ष पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी निरंजन ब्रह्मपुरी देहरादून, विपिन 15 वर्ष पुत्र करमचंद, नीतू उम्र 26 वर्ष पत्नी लोकेश, अर्जुन उम्र 5 वर्ष पुत्र लोकेश, अंशिका 3 वर्ष पुत्री लोकेश, अभिषेक 4 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बंटी पता उपरोक्त, कपिल उम्र 2 वर्ष पुत्र सुखपाल सिंह, मुकुल उम्र 6 वर्ष पुत्र सुखपाल सिंह, खुशबू उम्र 2 वर्ष पुत्री सुखपाल सिंह, कुंती देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी सुखपाल सिंह निवासी पटेल नगर देहरादून शामिल हैं।

You May Also Like