पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद बने संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

Please Share

देेहरादून। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद को संयुक्त व्यापार मंडल उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। संयुक्त व्यापार मंडल के उत्तराखण्ड प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए  रविन्द्र सिंह को बधाई दी और खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि देहरादून के पूर्व राज्य मंत्री एवं मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद को मंडल की ओर से उत्तराखण्ड का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी के समक्ष उत्तराखण्ड से कई नामों को लेकर पिछले लंबे समय से मंथन जारी था । जिस पर अंतत: रविंद्र सिंह आनंद के नाम पर संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी द्वारा मुहर लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उपाध्यक्ष, महासचिव सहित पूर्ण कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।

You May Also Like