रेप केस में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार

Please Share

नई दिल्ली: आसाराम का बेटा नारायण साई बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया है। सूरत के सेशल कोर्ट ने नारायण साई को बलात्कार का दोषी माना है। नारायण साई की सजा पर सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। 40 वर्षीय नारायण साई पर आरोप था कि उसने सूरत में रहने वाली दो बहनों के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पीड़िताओं के पिता ने अक्टूबर, 2013 को नारायण साई के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। जिस पर पुलिस ने दिसंबर, 2013 में नारायण साई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीपली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित बहनों में से एक ने साई पर आरोप लगाया कि उसने साल 2002 से 2005 के बीच कई बार उसका शारीरिक उत्पीड़न किया। इसी तरह पीड़िताओं में से बड़ी बहन ने भी अपने आरोपों में कहा कि नारायण साई ने साल 1997 से लेकर 2006 के बीच कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में नारायण साई के 4 सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था।

You May Also Like