प्रदेश में बढ़ रहा साइबर क्राइम, ओटीपी नम्बर की जानकारी ले खाते से उडाए 50 हजार रूपये…

Please Share

देहरादून: प्रदेश में इन दिनों साईबर क्राइम की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा इन्हें रोकने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही बैंकों द्वारा भी समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार होते जा रहे हैं।

ताजा मामला देहरादून के चकराता का है, जहाँ कुलदीप चौधरी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से 50 हजार रूपये निकाल लिए गये हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, अज्ञात व्यक्ति ने उनसे फोन के माध्यम से ओटीपी नम्बर की जानकारी ली। जिसके कुछ देर बाद उनके फोन में खाते से 50 हजार रूपये निकाले जाने का मैसेज आया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.स 13/18 धारा 420 ipc व 65/66(D) IT एक्ट  में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You May Also Like