राजधानी दून में बारिश के कारण घरों पर गिरा बिजली टावर नहीं हटा, डर के साए में लोग

Please Share
देहरादून: बीते दिनों हुई बारिश ने प्रदेश भर में भारी तबाही मचाई थी। इसी के चलते देहरादून के गोविन्दगढ़ क्षेत्र में में भी हाई वोल्टेज टॉवर लोगों के घरों पर गिर गया। आज दो दिन बाद भी इस हाई वोल्टेज टॉवर को नहीं हटाया गया। इससे राज्य की आपदा प्रबंधन की पोल खुल गई है।
जिन 2 घरों के ऊपर ये टॉवर गिरा है वो अब भी डर के साए में जीने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार के मंत्री-अधिकारी सब बेपरवाह हैं। इससे इस बात का अंजादा लगाया जा सकता है कि, सरकार के सभी मंत्रियों और अधिकारीयों के नाक के नीचे राजधानी का ये हाल है, तो दुरस्त पहाड़ी क्षेत्रों का क्या हाल होगा।

You May Also Like