देहरादून: पूर्व प्रधान के पति ने पत्नी से विवाद के चलते खुद को लगाई आग, मौत

Please Share
देहरादून: थाना पटेलनगर के अंतर्गत शनिवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से करीब 10 बजे चौकी आईएसबीटी थाना पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि, हरभंजवाला में एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगा ली है। उपरोक्त सूचना पर चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुँचे।
मौके पर पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मंहत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ दौराने उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान राजेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरभंजवाला, देहरादून उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति का अपनी पत्नी बीना देवी पूर्व प्रधान हरभंजवाला के बीच पारिवारिक कलह के कारण विवाद चलता रहता था। जिस कारण प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति द्वारा आवेश में आकर अपने पर आग लगा दी गई। पुलिस द्वारा परिजनों से सम्पर्क कर उक्त सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

You May Also Like