प्रियंका गांधी बहुत कर्मठ और ज्योतिरादित्य सिंधिया डायनामिक लीडर: राहुल गांधी

Please Share

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रियंका को नियुक्त किए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया शक्तिशाली नेता हैं। हम चाहते थे कि युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें।

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि,मायावती जी और अखिलेश जी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। वास्तव में मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जैसे भी संभव हो, मैं उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अंतत: हम तीनों का उद्देश्य भाजपा को हराना है। लेकिन हां हमारी लड़ाई कांग्रेस की विचारधारा को बचाने की है।

प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे पर्सनली बहुत खुशी हो रही है कि, वो अब मेरे साथ काम करेंगी। वह बहुत कर्मठ हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बहुत डायनामिक लीडर हैं। बीजेपी वाले घबराए हुए हैं। हम बैकफुट पर नहीं खेलने वाले हैं। प्रियंका गांधी को यूपी में कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर बोले कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि, इससे कांग्रेस को यूपी में ही नहीं, पूरे देश में फायदा होगा। वह विदेश से आने के बाद 1 फरवरी को कार्यभार संभालेंगी।

You May Also Like