प्रियंका गाँधी की पीएम मोदी को चर्चा की चुनौती, बोली- दुष्‍कर्म, बेरोजगारी, सीएनटी, एसपीटी पर जवाब दो

Please Share

पाकुर: झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार में उतरी हैं. प्रियंका गांधी ने बुधवार को झारखंड में ताबड़तोड़ चुनावी रैलीयां की. रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये यहां की जल, जमीन आदि के मालिक आप हैं। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके जल-जंगल-जमीन के संघर्ष में इंदिरा गांधी जी हमेशा आपके साथ रही। इन पर आपका अधिकार बरकरार रखने के लिए काम किया। लेकिन, भाजपा सरकार अमीरों-दोस्तों के लिए आपकी जमीन छीन रही है।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचार में सुपर हीरो है लेकिन काम में सुपर जीरो है। प्रियंका ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं कि सीएनटी, एसपीटी पर बोलिए, दुष्‍कर्म पर बोलिए, गायब रोजगार पर बोलिए। झारखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस को दी गई चुनौती का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं या बंटवारे के प्रधानमंत्री हैं। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार और पीएम मोदी हर मोर्चे पर फेल हो चुके हैं। अपनी खामियों को छिपाने के कांग्रेस का बहाना बनाते हैं। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चर्चा तक की चुनौती दे दी।

You May Also Like