निकाय चुनाव के मद्देनजर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम तेज, प्रीतम सिंह ने किया नए सदस्यों का स्वागत

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। जिसके तहत उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रुचि कैंतुरा के नेतृत्व में 40 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

वहीँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि, कांग्रेस परिवार में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। जिससे आगामी चुनावों में इसका काफी लाभ कांग्रेस पार्टी को होगा।

You May Also Like