पुलिस विभाग ने गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

Please Share

नंदप्रयाग (थाना चमोली): ग्राम देवपुरी, ग्राम रंगचौड़ा, चोरमी में पुलिस विभाग ने जनजागरूकता चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस विभाग ने चौपाल के द्वारा स्थानीय लोगों को नशे से बचने, साइबर अपराध, मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ दी अन्य महत्वपूर्ण जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में रविवार को गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया। जनपद मे आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के क्रम में 8 दिसंबर को जनपद पुलिस ने नंदप्रयाग,देवपुरी, रंगचौड़ा, चोरमी में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्राम निवासियों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी एवं बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ/कन्या भ्रूण हत्या के अपराध/ सोशल मीडिया फ्रोड/एटीएम फ्रोड/साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव/नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने /घरेलू हिंसा/यातायात नियमों का पालन/ महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध एंव घरेलू हिंसा,ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया।

You May Also Like