उत्तराखंड: प्लास्टिक के खिलाफ 50 किमी मानव श्रृंखला में शामिल हुए सीएम, एक लाख लोगों ने लिया भाग

Please Share

देहरादून: प्लास्टिक के खिलाफ आज राजधानी देहरादून में महाभियान की शुरुआत की गई। जिसमें नगर निगम के माध्यम से देहरादून को पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से दून में 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा नगर निगम की ओर से किया गया है।

इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों, व्यापारियों, कर्मचारियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शामिल होकर पॉलीथीन व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और देश व समाज को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शिरकत की। मियांवाला चौक पहुंचने पर सीएम ने इस मानव श्रृंखला का निरीक्षण कर सभी से पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि, इस अभियान में एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया है।

You May Also Like