25 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, एक की मौत

Please Share

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहाँ अस्पताल में एक महिला ने शनिवार को एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। हालाँकि जन्म के दौरान एक शिशु लड़का मृत पैदा हुआ, जबकि एक शिशु को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी तीन बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात रुक्साना (25) को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसने पांच प्री-मेच्योर बच्चों को जन्म दिया। एक शिशु मृत पैदा हुआ था। इनमे से दो लड़कियों और दो लड़कों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। वहीँ सभी बच्चों का वजन बहुत कम है। महिला सांगनेर की रहने वाली है।

You May Also Like