पौड़ी की छात्रा की मौत पर सीएम ने जताया दु:ख, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान पौड़ी की छात्रा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

वहीं इस प्रकार की घटना को दुःखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया गया। डॉक्टर्स के परामर्श पर बेहतर उपचार देने हेतु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्य से तमाम प्रयासों के बाद भी बच्ची को बचाया नही जा सका। यह हमारे लिए बहुत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों पर सरकार सख्त है। साथ ही सीएम ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

You May Also Like