उत्तराखंड: भर्ती होने गए युवक का अधिकारियों से हुआ विवाद! परिसर में मिला शव; छिना मजदूर माता-पिता का सहारा

Please Share

नानकमत्ता: आईटीबीपी में भर्ती होने गया लापता छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आईटीबीपी परिसर से बरामद हुआ है। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। बताया जा रहा है कि, आईटीबीपी भर्ती के कुछ अधिकारियों के साथ युवक का विवाद हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप जवानों पर लगाया है।

वहीँ युवक के शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, नगर के वार्ड नंबर सात अनाज मंडी निवासी ओमप्रकाश सक्सेना का पुत्र सूरज सक्सेना (24) श्री गुरुनानक देव स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। सूरज 15 अगस्त की शाम को घर से थाना लालकुआं के हल्दूचौड़ स्थित आईटीबीपी में भर्ती होने अपने साथियों के साथ गया था। 16 अगस्त को सूरज ने साथियों के साथ भर्ती में शामिल होने के लिए दौड़ लगाई थी। दौड़ में वह सफल हो गया था। बताया जा रहा है कि, दौड़ के बाद टोकन जमा करने को लेकर उसका आईटीबीपी भर्ती के कुछ अधिकारियों के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद से ही सूरज अचानक लापता हो गया।

वहीँ मृतक सूरज के पिता घर की जीविका चलाने को फल, सब्जी का ठेला लगाते हैं जबकि मां वैशाखा भी मजदूरी करती हैं।

You May Also Like