निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा के बीच फिर से गैंगरेप, 5 लोग गैंगरेप कर भागे, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Please Share

नोएडा: बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले में दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बावजूद बदमाशों के मन में भय खत्म नहीं हो रहा है। एक बार फिर राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ 5 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां लड़की का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की घायल अवस्था में नोएडा के सेक्टर-51 के केंद्रीय विहार के पास मिली। पीड़िता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक पांच लोगों ने लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में तीन आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

You May Also Like