गंगोत्री-यमुनोत्री समेत पहाड़ों में कई जगह हुई बर्फबारी, मैदानों में भी बढ़ी ठंड

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ। वहीं, धाम में ओलावृष्टि होने से तापमान शून्य के आसपास रेकॉर्ड किया गया। पहाड़ी जिले चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पौड़ी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

उधर, मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद फिर से चटख धूप खिल गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

You May Also Like