निकाय चुनाव में कोई गुटबाजी नहीं: प्रकाश पन्त

Please Share

पिथौरागढ़: कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त का कहना है कि, निकाय चुनाव में कोई गुटबाजी नहीं है। अपनी विधानसभा पिथौरागढ़ पहुचे मंत्री पन्त ने कहा कि, नगर निगम और नगर पालिकाओं को सरकार आत्म निर्भर बनाएगी। जिस तरह से सरकार जनहित के कार्य कर रही है, उसका लाभ इस चुनाव में मिलेगा।

गुटबाजी के सवाल पर पन्त ने कहा कि, निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की अभिलाषा चुनाव को लेकर होती है, लेकिन पार्टी एक को ही चुनाव लड़ाती है और जो कार्यकर्ता नाराज है उसे मना लिया जाएगा।

You May Also Like