निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जारी किया दृष्टि पत्र

Please Share

देहरादून: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कांग्रेस ने अपना दृष्टि पत्र जारी किया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

सोमवार को जारी अपने दृष्टि पत्र में कांग्रेस ने साफ सफाई, मलिन बस्तियों को मालिकाना हक, पार्को का सौंदर्यीकरण, बिजली, पानी, नगरों में हाट बाजार, ट्रैफिक लाइट्स, भ्रष्टाचार पर लगाम, प्लास्टिक एवं पोलीथीन का उपयोग कम करने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करने, आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना  जैसे कई मुद्दों को शामिल किया है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहा कि, कांग्रेस निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से वे खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, जनता ने भाजपा की केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारों से आहात है, जिससे इस बार जनता ने कांग्रेस को मत देने का मन बनाया है।

You May Also Like