नैनीताल में अत्यधिक ठण्ड से एक व्यक्ति की मौत

Please Share

नैनीताल: लगातार बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में खासी गिरावट आई है। लगातार ठंड के प्रकोप से आम जनजीवन खासा अस्तव्यस्त हुआ है। वहीँ नैनीताल में रात भर ठंड में रहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यहाँ अंडा मार्किट के पास खंडहर में सुबह एक शव मिला। मृतक की पहचान मंगोली के 50 वर्षीय दुर्गा सिंह पुत्र हिम्मत सिंह मेहरा के रूप में हुई। शव के पास से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दुर्गा नशे की हालत में वहां पड़े रहे और अधिक ठंड के कारण उनकी मौत हुई। मंगोली चौराहे के रहने वाले दुर्गा सिंह सूखाताल स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते थे।

You May Also Like