नैनी झील में मिला मैनेजर का शव, बीती शाम से था लापता

Please Share

नैनीताल: नैनी झील में गुरूवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से झील से व्यक्ति का शव बाहर निकाला।

मृतक की जेब में उसका पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान की हुई। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी तल्लीताल कृष्णापुर के रूप में हुई, जो बीती शाम से लापता था। वहीँ बताया जा रहा है कि विनोद कुमार नैनीताल के एक होटल में मैनेजर का काम करता था। बीती शाम से जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया।

You May Also Like