नहीं रही पहली लोकगायिका कबूतरी देवी, राष्ट्रपति पुरस्कार से हो चुकी सम्मानित, शोक की लहर..

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड की पहली लोक गायिका मानी जाने वाली कबूतरी देवी का शनिवार को निधन हो गया। गुरूवार को सांस लेने और हार्ट में समस्या के चलते उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया था। बता दें कि, कबूतरी देवी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।

वे आकाशवाणी से पहली बार लोकगीत गाने वाली गायिका रही। 60 व 70 के दशक में नजीमाबाद और लखनऊ आकाशवाणी केंद्र से कई बार उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी। कबूतरी देवी के जाने से उत्तराखंड संगीत एवं कला जगत को भारी क्षति पहुंची है। वहीं उनकी मौत की खबर सुन उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर है।

You May Also Like